×

खटीमा के विवादीत चौकी इंचार्ज को हटाया।

खटीमा के विवादीत चौकी इंचार्ज को हटाया।

 

*मेरो पहाड़*
खटीमा- आखिरकार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विवादित चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल को हटाकर जिला मुख्यालय कार्यालय में अटैच कर दिया है। जैसे ही चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल के हटने की सूचना मिली पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि चौकी प्रभारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से संदीप पिलखवाल कई बार विवादित रह चुके थे। उन्होंने पत्रकार और उनके पुत्र के साथ भी मारपीट की थी। जिसके बाद चौकी प्रभारी हटाने को लेकर पत्रकारों ने आंदोलन भी किया था। मामले को लेकर पत्रकारों ने हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। यहां तक कि मामला मुख्यमंत्री के दरबार में भी पहुंच चुका था। आखिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने विवादित चौकी प्रभारी को हटाकर जिला मुख्यालय कार्यालय में अटैच कर दिया है। विवादित चौकी इंचार्ज को हटाये जाने पर पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ मण्डल अध्यक्ष अशोक  गुलाटी; अजय गुप्ता, अशोक सरकार, दीपक यादव, भारत चौपाल, गुड्डू खान । सहित अन्य पत्रकारों ने एसएसपी का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement