×

छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

*गुणवत्ता से समझौता न करने और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ में हुड्डी नदी में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन 954 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण करते हुए वायरक्रेट की गुणवत्ता एवं मानक लंबाई की जांच की। उन्होंने वायरक्रेट सहित सभी निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त मशीनरी एवं मानव संसाधन की तैनाती कर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्य सीधे तौर पर जनसुरक्षा से संबंधित हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं सतत पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ रूप से पूर्ण हो सकें।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सुरक्षा दीवार का लगभग 600 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :