जिला पत्रकार संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

*मेरो पहाड़*
– पत्रकार संगठन की ओर से विगत चार वर्षों से लगातार कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन
– स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने चंपावत जिला पत्रकार संगठन का जताया आभार।
चंपावत। अगस्त क्रांति के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें याद किया गया।
रविवार को देव भूमि कार्यालय में चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी सत्तु के संचालन में अगस्त क्रांति पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजनों ने स्वतंत्रता के उस दौर की याद दिला दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजन महेश चौड़ाकोटी, राकेश ओली, प्रवीण ओली, चंद्र मोहन जोशी व बृजेश मेहरा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेखर जोशी, राजीव मुरारी लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जीवन वर्ती, नवीन भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


