×

बूम वन रेंज में आग बुझाने गये वनकर्मियों को भर्ती कराया हॉस्पिटल ।

बूम वन रेंज में आग बुझाने गये वनकर्मियों को भर्ती कराया हॉस्पिटल ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़ *

टनकपुर – चंपावत जिले में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाएं वन संपदा के साथ मानवीय नुकसान भी बढ़ा रही है । शनिवार को जहाँ पाटी विकासखण्ड के तल्ली लड़ी में गोविन्द सिंह का दो मंजिला मकान वनाग्नि से जल गया तो वही जिले के टनकपुर बूम वन रेंज क्षेत्र में लगी आग को बुझाने गई वनकर्मियों की टीम में एक कर्मचारी घायल हो गया तथा चार अन्य कर्मचारीअत्यधिक गर्मी से बेहोश हो गए जिन्हें टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है । बुम वन रेंज अधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि आज बूम वन क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के दौरान बन दरोगा मनोज राय चट्टान से फिसलने के कारण घायल हो गए तथा वही वन कर्मी दीपक महर,कुमारी गंगा कुवर, अक्षय कुमार ,व होशियार सिंह अत्यधिक गर्मी के कारण बेहोश हो गए जिन्हें तत्काल टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।हालांकि उक्त टीम द्वारा आग बुझाने में कामयाबी पा ली ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

आज मनाया गया सरकारी विद्यालयो में बैग लेस डे ।

Next post

आयोग की प्रयोगशाला सहायक लिखित परीक्षा मे आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर । चम्पावत जिले के 07 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी परीक्षा ।