×

भारी बारिश के बीच सुरक्षित प्रसव करा चिकित्सा विभाग ने दिखाई अपनी संकल्पता । जिला प्रशासन का रहा विशेष सहयोग ।

भारी बारिश के बीच सुरक्षित प्रसव करा चिकित्सा विभाग ने दिखाई अपनी संकल्पता । जिला प्रशासन का रहा विशेष सहयोग ।

मेरो पहाड़

लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद भी चिकित्सा विभाग द्वारा दूरस्थ पटन गाँव की डोलू का सुरक्षित प्रसव कराकर अपनी संकल्पता जगजाहिर की । लगातार बारिश से सड़क मार्ग बाधित होने और कठिन परिस्थितिय में गाँव की आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी ने जिला प्रशासन के सहयोग से प्रसूता को आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं डिलीवरी पॉइंट पनिया तक पहुँचाने की व्यवस्था की। भारी वर्षा के बीच भी प्रशासन और चिकित्सा दल ने 10:30 बजे प्रसूता को सुरक्षित डिलीवरी पॉइंट तक पहुँचा दिया।
दोपहर 12:08 बजे पनिया में प्रसव संपन्न हुआ, जिसमें 2.755 किलोग्राम वज़न के स्वस्थ पुत्र का जन्म हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।जिला प्रशासन ने बताया कि इस सफल प्रसव में स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सा टीम का समर्पण, त्वरित समन्वय और कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता वास्तव में काबिले-तारीफ़ है। यह घटना साबित करती है कि जनसेवा के संकल्प के आगे मौसम और परिस्थितियों की कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत जिले के डाइट लोहाघाट में 4.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बेड के आधुनिक छात्रावास की शीघ्र मिलने लगेगी सुविधा । जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण ।

Next post

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टनकपुर में आयोजित दौड़ में हर घर तिरंगा व नशामुक्ति के सन्देश को दौड़े सैकड़ो युवा ।