परिवहन विभाग द्वारा पिथौरागढ़ चम्पावत के बीच दो दिवसीय सघन प्रवर्तन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन । यातायात नियमो के उल्लंघन पर 200 से अधिक पर की गई चालानी कार्यवाही ।




*मेरो पहाड़*
परिवहन विभाग द्वारा पिथौरागढ़ चम्पावत के बीच दो दिवसीय सघन प्रवर्तन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया चम्पावत के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज बगोरिया व पिथौरागढ़ के सहायक सम्भागीय अधिकारी प्रवर्तन शिवांग कांडपाल द्वारा सयुक्त चकिंग के दौरान घाट पनांर के बीच दो-दिवसीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के दौरान कुल 215 चालान किए गए, 02 वाहनों को सीज़ किया गया तथा 21 वाहन चालकों के दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए।विभिन्न अभियोग इस प्रकार हैं, बिना टैक्स 10, बिना परमिट 1, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस 3, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र 5, बिना बीमा 13, बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र 6, बिना सीट बेल्ट 50, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन का संचालन में 130, ध्वनि प्रदूषण में 1, नशे की अवस्था में वाहन संचालन 1, दुपहिया वाहनों में ट्रिपल राइडिंग 4, सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग 4, बिना रिफ्लैक्टर 6, बिना ढके माल का परिवहन 4, बिना HSRP 5, ओवरस्पीडिंग 8, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग में 2 चालान किये गये।
अभियान के दौरान चम्पावत क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित विद्यालय की स्कूल बस को स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जो बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना टैक्स, बिना परमिट एवं बिना बीमा संचालित पाई गई। उक्त बस को नियमानुसार जुर्माना कर कोतवाली चम्पावत में निरुद्ध किया गया । अभियान जे दौरान लोहाघाट क्षेत्र में एआरएम धीरज वर्मा के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें टैक्सी चालकों द्वारा ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियम उल्लंघनों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
सहायक सम्भागीय अधिकारी मनोज बगोरिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त, लोहाघाट क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक को नशे की हालत में वाहन संचालन (ड्रिंक एंड ड्राइव) करते हुए पकड़ा गया। चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव के अभियोग में चालान कर वाहन को कोतवाली लोहाघाट में निरुद्ध किया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी मानें तथा वाहन संचालन के दौरान वैध दस्तावेज़, निर्धारित क्षमता, हेलमेट/सीट बेल्ट एवं नशामुक्त वाहन संचालन जैसे नियमों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का अनुपालन केवल दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं, परिवार एवं समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
इस अभियान में परिवहन विभाग से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया,परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन आरक्षी महेंद्र पाल, किशन कुमार आर्या, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।






