×

कार व टिप्पर की टक्कर से कार सवार तीन लोग बचें मौत के मुंह में जाने से।

कार व टिप्पर की टक्कर से कार सवार तीन लोग बचें मौत के मुंह में जाने से।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

लोहाघाट – जाको राखे साइया मार सकें न कोई वाली कहावत लोहाघाट एवं चंपावत के मध्य खुना बस स्टॉप के समीप उस समय देखने को मिली जब चम्पावत से आ रही कार डीएल 5 सी सीएम 0760 स्विफ्ट डिजायर लोहाघाट से जा रहे हैं जल सस्थान के पानी से भरे टिप्पर यूके 07 सीसी 2086 आपस में भींड़ गए जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है । उसमें सवार एक युवक एक महिला व बच्ची सहित तीन लोग मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बच गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार विपरीत दिशा से चल रही थी इसी दौरान लोहाघाट से जाने वाला टिप्पर जो जल संस्थान का पानी डो रहा था कि उसे टक्कर हो गई घटना स्थल में कार सवार ने इस बात को स्वीकार किया कि उसके विपरीत दिशा में चलने के कारण दुर्घटना हुई । पुलिस द्वारा मौके में पहुंच का दोनों पार्टियों के बीच रजामंदी का दौर शुरू हो गया था ।घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए सारे लोग दांत तले उंगली दबा रहे थे कि किस प्रकार कार सवार तीन लोग सही सलामत बच गए ।

 


खबरे शेयर करे :