×

अंधड़ (आंधी तूफान) से जानमाल का खतरा न हो ग्रामीणों ने वन विभाग से सूखे पेड़ हटाने की लगाई गुहार ।

अंधड़ (आंधी तूफान) से जानमाल का खतरा न हो ग्रामीणों ने वन विभाग से सूखे पेड़ हटाने की लगाई गुहार ।

 

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – आंधी तूफान से जान माल का खतरा न हो छीनी गोठ के ग्रामीणों ने वन विभाग से सूखे पेड़ हटाने की मांग की । सोमवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल उप प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्व वन प्रभाग खटीमा से मिला तथा एक ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने ग्राम सभा छीनी गोठ में जगह-जगह कई पेड़ो की जड़े खोखली होने व पेड़ सूखे होने की बात रखी उन्होंने कहा कि सूखे व खोखली जड़े होने से आए दिन पेड़ों के गिरने की सम्भावना बनी रहती है ।उन्होंने कहा कि अप्रैल व मई माह में आंधी तूफान की संभावना बनी रहती है जिस कारण किसी प्रकार के जान माल का नुकसान न हो इसके लिए उन्हें हटा दिया जाए । वही उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इस सम्बंध में एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। उक्त मामले की विवेचना के लिए अधिकारियों को मौके में भेज कर जांच की जाएगी । तथा समस्या का शीघ्र निदान किया जाएगा ।
इस अवसर पर मुकेश जोशी, राजन जोशी, जगदीश पंत, नवीन जोशी, नवीन भट्ट, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी श्री सुरेश मुनि जी महाराज का लोहाघाट भागवत कथा में पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत ।

Next post

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी प्रदेश की वरिष्ठता सूची में चंपावत जिले के 14 होनहारों ने पाया स्थान । हाई स्कूल में यश अवस्थी तो इंटरमीडिएट में हिमांशु रहे प्रथम स्थान पर।