×

*शारदा रेंज में वन्य प्राणी सुरक्षा और संरक्षण अभियान में जागरूकता की अनूठी पहल*

*शारदा रेंज में वन्य प्राणी सुरक्षा और संरक्षण अभियान में जागरूकता की अनूठी पहल*

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, शारदा के निर्देशन में, वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज सुनील शर्मा के नेतृत्व में जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमबाग, टनकपुर में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि —

“वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र की नींव हैं, जिनकी रक्षा में समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”

वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन्यजीव सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1926 के संबंध में जानकारी दी तथा सभी से वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान, वन्यजीव प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘वन्यजीव सुरक्षा शपथ’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने वन्य प्राणी संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।


खबरे शेयर करे :