सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर चम्पावत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टनकपुर में आयोजित एकता दौड़ में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों से वर्चुअल की बात बढाया हौसला ।





*मेरो पहाड़*
सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती चम्पावत जिले में धूमधाम से मनाए गयी । इस अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर पटेल जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित की गई व जगह-जगह एकता दौड़ व क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट आदि स्थानों में एकता दौड़ का आयोजन किया गया तो वहीं पुलिस द्वारा भी जिला मुख्यालय के साथ ही सभी थाना क्षेत्रो में रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर एकता का संदेश दिया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया । जिले के टनकपुर में आयोजित एकता दौड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभागियों से वर्चुअल बात कर प्रतिभागियों हौसला बढ़ाया ।भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जो देश की अखंडता को र्ि आज जिले के लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन , पुलिस व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया । प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किये गए ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, पुलिस क्षेत्र अधिकारी वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन महरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुमर, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश चंद कलोनी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, हेमा जोशी, शशांक गोयल, रवि प्रजापति, शिवराज सिंह कथायत, रोहतास अग्रवाल, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, बनबसा नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवी, हरीश जोशी, मुकेश जोशी,आदि लोग उपस्थित थे।






