×

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

*मेरो पहाड़*

 

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गयाEnding Plastic Pollution Globally ” थीम के तहत समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों, नागरिक समाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों एवं विद्यालयों/महाविद्यालयों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नौलों एवं जलाशयों की सफाई, पर्यावरण व मतदाता शपथ, रंगोली, चित्रकला एवं भाषण आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम किये गए ।तथा प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ के माध्यम से 10 -10 पौध का रोपण किया गया ।मुख्य कार्यक्रम छतार स्थित नर्सिंग कॉलेज में हरित योग के साथ प्रारम्भ होकर वृहद वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जल संवर्धन के कार्य किये गए । इसके साथ ही जिले के शहरीय व निकाय क्षेत्रो , मन्दिर एवं सार्वजनिक स्थानों ,प्रमुख मार्गों एवं व्यूपॉइंट्स पर भी विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को प्लाटिक प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement