×

सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, मानसून में पशुओं के रखरखाव की दी जानकारी।

सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, मानसून में पशुओं के रखरखाव की दी जानकारी।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी द्वारा चंपावत ब्लॉक के ग्राम पाली में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके घर के समीप ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और उन्नत पशुपालन की जानकारियां उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि इस दौरान उपस्थित पशुपालकों को आधुनिक व उन्नत पशुपालन के गुर सिखाए गए। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ताकि ग्रामीण इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मानसून के इस मौसम में पशुओं की देखभाल कैसे की जाए और इस अवधि में फैलने वाले विभिन्न रोगों व उनकी रोकथाम के लिए क्या-क्या एहतियात बरते जाने जरूरी हैं।

इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ पशुओं का मौके पर ही उपचार भी किया गया। शिविर के दौरान कुल 37 बीमार पशुओं का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, बकरियों को मौसमी बीमारियों व परजीवियों से सुरक्षित रखने के लिए 30 बकरियों को दवा पिलाई गई (दवापान) और 40 बकरियों को दवा से स्नान (दवास्नान) कराया गया।

शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा बठला, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल दरियाल और वैक्सीनेटर रेखा पाण्डे ने प्रतिभाग किया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

हरेला पर्व पर सामाजिक कार्य एव शोध संस्थान बनबसा द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया गया बृहद बृक्षारोपण दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ।

Next post

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया इकाई उधम सिंह नगर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने की घोषणा पुरानी कार्यकारिणी को किया भंग।