×

आनंद अधिकारी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर चंपावत व लोहाघाट में निकाला विजय जुलूस।

आनंद अधिकारी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर चंपावत व लोहाघाट में निकाला विजय जुलूस।

*मेरो पहाड़*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में भाजपा का परचम लहराया है। युवा भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी चंपावत जिले के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बने। आनंद अधिकारी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। 15 सदस्य वाली चंपावत जिला पंचायत में सभी सदस्यों का समर्थन आनंद अधिकारी को मिला।आनंद अधिकारी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व सैकड़ो समर्थकों ने आनंद अधिकारी व उनके पिता दिलीप सिंह अधिकारी को अपने कंधों में उठाकर ढोल नगाड़ों के साथ लोहाघाट व चंपावत में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान समर्थकों के द्वारा जोरदार आतिशबाजी की गई। विजय जुलूस में बड़ी तादात में मातृशक्ति भी शामिल हुई।आनंद के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर आनंद अधिकारी ने सर्वप्रथम अपने पिता दिलीप सिंह अधिकारी का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान तथा भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कहा यह जीत जनता व भाजपा की है। अधिकारी ने कहा हम सब मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जिला चंपावत की परिकल्पना को साकार करने में अपना अहम योगदान देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

देवीधुरा मेला प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय शिविर के तहत विधिक साक्षरता कार्यक्रम, लोगों को मिली निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

Next post

नागरिक सुरक्षा और पशु स्वास्थ्य के लिए चंपावत में एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान जारी।