×

मायावती आश्रम मे मनाई गई स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189 वी जयंती। सत्संग के साथ विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।

मायावती आश्रम मे मनाई गई स्वामी रामकृष्ण परमहंस की 189 वी जयंती। सत्संग के साथ विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट(चम्पावत ) – अद्वैत आश्रम मायावती में स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी का 189 वे जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्वामी जी के विचारों आदर्शों को सत्संग व प्रबोधन का आयोजन किया गया । जिसमें वक्ताओं द्वारा स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी साधना , भक्ति से आध्यात्मिक आंदोलन को बढ़ावा मिला है । इस अवसर पर स्वामी शान्तचितानन्द माहराज ने बताया कि स्वामी राम कृष्ण महाराज ने मानव मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नर सेवा नारायण सेवा का सूत्रपात किया । उन्होंने कहा कि स्वामी रामकृष्ण जी ने कहा था कि ईश्वर के दर्शन के लिए मायारूपी अहंकार का परित्याग कर मानव मूल्यों की चेतना की तरक्की पर जोर देना होगा ।इस अवसर पर आश्रम के प्रबन्धक स्वामी सुह्र्दयानन्द महाराज, चिकित्सा प्रभारी स्वामी एकदेवानन्द महाराज, स्वामी गुणोत्तरानन्द माहराज, स्वामी ज्ञानेश्वर माहराज, अमरनाथ वर्मा, भास्कर मुरारी, डॉ प्रकाश लखेड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । बाद में भंडारे का आयोजन किया गया ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा निर्वाचन आयोग पीठासीन व मतदान प्रथम कार्मिकों का प्रशिक्षण 18,19 20 मार्च को ।

Next post

टनकपुर बाजार में बने फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी हुए लामबंद ।उप जिलाधिकारी कार्यालय को सौपा ज्ञापन