मेरो पहाड़

 चम्पावत जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व विद्यालयों की स्थिति सुद्रढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षा विभाग द्वारा जिले के लगभग 30 विद्यालय को जो वर्तमान में जर्जर अवस्था में है उनके जीर्णोद्धार, मरम्मत और सवारने के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अब इन विद्यालयों को ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से चिन्हित कर विद्यालयों की इमारतों को ठीक करने, उनकी आवश्यक मरम्मत करवाने तथा बच्चों के बैठने और पठन-पाठन की उचित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिले के लगभग 30 विद्यालय जो कि जर्जर हालत में है मुख्यमंत्री जी की पहल के बाद उनके जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा जिसके लिए ढाई करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है । विभाग की प्राथमिकताओं और आवश्यकता के आधार पर इस आवंटित धनराशि का विभागीय नियमों के अनुरूप वितरण कर दिया गया है । सभी विद्यालयों का मानक एवं गुणवत्तापूर्ण जीर्णोद्धार कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा और पठन-पाठन के माहौल को पूरी तरह सुदृढ़ करना है, जिससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

 

बाइट – मनीष कुमार जिलाधिकारी

​

 

You missed