मेरो पहाड़

 

राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपने कार्यक्रमो के दौरान स्कूली बच्चों को शामिल करना कितना न्यायप्रिय है ये तो उन नेताओं को समझना ही पड़ेगा जो एक तरफ छात्र छात्राओं के हिमायती बन विद्यालयों की दुर्दशा पर सवाल उठा रहे है वही अपने कार्यक्रमो में भीड़ बढाने के लिए स्कूली बच्चों का सहारा ले रहे है विद्यालयो में बच्चों को राजनीतिक सभा में शामिल करना न तो नैतिक है और न ही नियमानुसार सही।

बीते दो दिन पूर्व उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के एक सदस्यता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार व राजेन्द्र पुनेठा के गुमदेश में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ वायरल फ़ोटो में दिख रहा है की उसमें विद्यालय के गणवेश में स्कूली छात्र छात्राए है यह कार्यक्रम न बच्चों के सम्मान का कार्यक्रम था न ही शैक्षिक उन्नयन का तो फिर इन बच्चों को कार्यक्रम में शामिल करना कितना न्यायोचित है वायरल फ़ोटो दरवान सिह रजवार ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की है

You missed