×

पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही कार के बस्तियां के समीप टिप्पर से भिड़ंत में 5 यात्री घायल दो की हालत गम्भीर ।

पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही कार के बस्तियां के समीप टिप्पर से भिड़ंत में 5 यात्री घायल दो की हालत गम्भीर ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत। पिथौरागढ़ से दिल्ली जारी एक कार के बस्तियां के समीप विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर के साथ टक्कर होने से कार में सवार 5 लोग घायल हो गये जिसमे से 2 लोगों को गम्भीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया । आज दोपहर बाद  पिथौरागढ़ से दिल्ली जा रही टैक्सी (UK 05 TA 7773) और एक टिप्पर (UK 03 CA 1980) में 8 अप्रैल दोपहर  को एनएच पर टनकपुर से नौ किलोमीटर दूर बस्टिया के पास टक्कर लग गई। हादसे की जानकारी लगते ही टनकपुर से फायरब्रिगेड के सहायक उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी, हेड कांस्टेबल सुनील जोशी, कैलाश चंद्र और नौशाद के साथ ही रीठा साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं ने बचाव कार्य किया। सभी पांचों घायलों को तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। पिथौरागढ़ से दिल्ली लक्ष्मीनगर जा रहे तीन यात्री मयंक जोशी (37), उनकी पत्नी पूजा जोशी (33), बेटा दक्षित (6) के अलावा चालक दिल्ली निवासी हरिओम घायल हो गए। टनकपुर में इलाज के बाद अधिक चोटिल दो लोग पूजा जोशी और चालक हरिओम को हायर सेंटर रेफर किया गया
है। जबकि दो यात्रियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टक्कर से कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ बताया गया है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चुरू रेलवे स्टेशन में मृत अवस्था मे मिले सैनिक प्रदीप का सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट गुप्तेश्वर में हुआ अंतिम संस्कार ।

Next post

बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू पुलिस के साथ मुड़भेड़ में हुवा ढेर । साथी अभी भी फरार ।