×

बेतालघाट से टनकपुर आ रही जीप के गहरी खाई में गिरने से 8 नेपाली मजदूरों की मौत 2 घायल ।

बेतालघाट से टनकपुर आ रही जीप के गहरी खाई में गिरने से 8 नेपाली मजदूरों की मौत 2 घायल ।

 

*मेरो पहाड़
नैनीताल – बेतालघाट से टनकपुर को आ रही एक बुलेरो जीप के गहरी खाई में गिरने से 8 नेपाली मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 2 मजदूर घायल हो गए जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। सोमवार देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस ने रात करीब 12 बजे तक रेस्क्यू कर सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं, बताया जा रहा है कि बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।
बेतालघाट के पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। नेपाली मूल के श्रमिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
: थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement