×

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन कर्मियों एवं फायरवॉचरों के लिए वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन कर्मियों एवं फायरवॉचरों के लिए वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

*मेरो पहाड़*

 

प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में वनक्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा द्वारा शारदा रेंज में वनाग्नि एवं मानववन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शारदा रेंज के अंतर्गत कार्यरत वन कर्मियोंए फायरवॉचरों को आधुनिक उपकरणों तथा फॉरेस्ट फायर एप तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रणए वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा मानव वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को न्यूनतम करना रहा। वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा द्वारा बताया गया कि फॉरेस्ट फायर एप के माध्यम से आग की सूचना रियल टाइम में प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई की जा सकती हैए जिससे आग के फैलाव को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल आधारित एप्लिकेशनए जीपीएस लोकेशनए फायर बीट रैकए लीफ ब्लोअरए सेफ्टी किटए एवं अन्य आधुनिक उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वन कर्मियों को सतर्कता समन्वय और त्वरित सूचना प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान के कारण वनाग्नि की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में तकनीकी संसाधनों का कुशल उपयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला में मौजूद रहे वन दरोगा गोविन्द सिंह कोरंगा भैरव सिंह वन आरक्षी आरती रतुड़ी सुमन चौहान ज्योति पंत फायर वाचर याकूब अली रमेश सिंह विशन सिंह प्रेम सिंह इत्यादि।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन का शपथ।

Next post

उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर में जागरूकता शिविर व सामग्री का वितरण का किया आयोजन 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ ।