×

उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर में जागरूकता शिविर व सामग्री का वितरण का किया आयोजन 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ ।

उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर में जागरूकता शिविर व सामग्री का वितरण का किया आयोजन 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (Uttarakhand Building and Other Construction Workers Welfare Board) द्वारा चम्पावत जिले के विभिन्न क्षेत्रो में  शिविर लगाकर  श्रम कल्याण की जानकारी देने के साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सामग्री वितरण (जिसमें कम्बल, छाता एवं टूलकिट है), का वितरण किया गया है। जिले के टनकपुर ज्ञानखेड़ा पंचायत घर मे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या मे श्रमिकों द्वारा  प्रतिभाग किया गया उन्हें जानकारी देने के साथ साथ सामग्री वितरित की गई । कम्बल एवं छाता के साथ वितरित की गई इन किटों में सुरक्षा उपकरण, औजार आदि शामिल  हैं । श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश पाण्डेय ने बताया कि  श्रम विभाग के भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर और आस-पास के क्षेत्रों में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को  कैम्पो के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है  साथ ही सामग्री का वितरण किया जा रहा है। आज 400 से अधिक श्रमिको को लाभान्वित किया गया है। इन किटों में सुरक्षा उपकरण, औजार आदि वस्तुएं शामिल  हैं,  उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य श्रमिकों के जीवन को सुगम बनाना है। वही लाभार्थियों ने वितरण कार्यक्रम में हो रही सुव्यवस्था के लिए विभाग व सरकार की जमकर सराहना की।


खबरे शेयर करे :
Previous post

हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज में वन कर्मियों एवं फायरवॉचरों के लिए वनाग्नि रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

Next post

कांग्रेस का सिखों के प्रति अभद्र व्यवहार को लेकर जनपद चम्पावत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया।