×

चीर आरोहण के साथ रंग भरी खड़ी होली का हुआ आगाज । सप्ताह भर गाँव गाँव घरों घरों में इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी खड़ी होली ।

चीर आरोहण के साथ रंग भरी खड़ी होली का हुआ आगाज । सप्ताह भर गाँव गाँव घरों घरों में इंद्रधनुषी छटा बिखरेगी खड़ी होली ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – कुमाऊँ भर में आज से रंग एकादशी पर चीर बंधन के साथ खड़ी होली का गायन शुरू हो गया है ।वैदिक मन्त्रो के बीच धर्म पुरोहितों द्वारा यजमान के माध्यम से गांव, घरों, देवालयों, सार्वजनिक स्थानों पर चीर बंधन कार्रवाई तथा होल्यारों द्वारा होलिका गायन शुरू कर दिया गया । अब होलिका दहन तक सप्ताह तक जगह-जगह खड़ी होली का गायन किया जाएगा । गणेश पूजन के साथ ढोल झांझर के स्वरों के बीच भक्ति रस में “हरि धरे मुकुट खेले होरी’ ” शिव के मनमानी रहो काशी ‘ “तेरी तपस्या होय कुंवर भगीरथ गंगा ले आये आदि होली का गायन किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement