×

सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

*मेरो पहाड़*

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चम्पावत स्थित निर्माणाधीन सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सर्किट हाउस में अतिथियों की सुविधा हेतु आधुनिक कमरे, सुसज्जित बैठक कक्ष, बेहतर विद्युत एवं जलापूर्ति व्यवस्था, पार्किंग, सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ विकसित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस जनपद में आने वाले विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के स्वागत, ठहराव एवं आतिथ्य का महत्वपूर्ण केंद्र होगा, इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पूर्णागिरि यात्रा एवं आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, टनकपुर में डिजास्टर रिलीफ सेंटर निर्माण हेतु भूमि चिन्हीकरण शुरू।

Next post

पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की चम्पावत जिला कार्यकारणी का विस्तार । संगठन सदस्यों को सौपे गए नवीनतम दायित्व ।