चम्पावत में दिवंगत जिला सूचना अधिकारी स्व: गिरिजा शंकर जोशी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मेरो पहाड़
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी और चंपावत के पूर्व जिला सूचना अधिकारी रहे गिरिजा शंकर जोशी के असामयिक निधन पर आज सूचना विभाग सभागार चंपावत में शोक सभा का आयोजन किया गया।सूचना विभाग और मीडिया कर्मियों ने दिवंगत जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय ,दिनेश चन्द्र पाण्डेय , चन्द्र शेखर जोशी पंकज पाठक, सतीश जोशी सत्तू, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, गिरीश बिष्ट, विपिन जोशी, सुरेश गड़कोटी, नंदू पांडेय, हरीश पांडेय, सुरेश पंत, (सूरी) विवेकानंद जोशी, रंगकर्मी भैरव राय, लोकगायक सुरेश राजन के अलावा एडीआईओ आशा गोस्वामी, पंकज आर्या, देश दीपक आर्या, गौरव जोशी, सुरेश पांडेय, गोपाल दत्त, खीम सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे । गौरतलब है कि बीते 12 सितम्बर को नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हल्द्वानी में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे सूचना विभाग और पत्रकार जगत में शोक की लहर है।






