×

सुई पंपिंग पेयजल योजना की पाइपलाइन न बदलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने दिखाएआक्रामक तेवर। समस्या न सुलझाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की दी चेतावनी ।

सुई पंपिंग पेयजल योजना की पाइपलाइन न बदलने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने दिखाएआक्रामक तेवर। समस्या न सुलझाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की दी चेतावनी ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट (चम्पावत) हर घर नल योजना के तहत डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सुई पंपिंग पेयजल जल योजना का निर्माण किया गया था लेकिन योजना बनने के बाद से ही यह योजना विवादों के घेरे में आ गई । ग्रामीणों ने योजना में जंग लगा लाल पानी आने की शिकायत कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से करी डीएम के द्वारा भी योजना का निरीक्षण कर जल संस्थान को जांच के आदेश दिए गए जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस के द्वारा ग्रामीणों को जल्द पेयजल योजना के पाइप बदलने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करी गई इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भी शिकायत की वहां से भी कोई राहत नहीं मिल पाई ग्रामीण जल संस्थान पर पेयजल योजना निर्माण में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा रहे हैं वहीं शुक्रवार को सुई की आक्रोशित महिलाओ व पुरुषों ने योजना स्थल में जाकर जल संस्थान व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी आक्रोशित महिलाओं ने कहा जल संस्थान के द्वारा तीसरे दिन मात्र 15 मिनट पानी दिया जा रहा है वह भी गंदा जिस कारण क्षेत्र के कई बच्चे व बुजुर्ग पीलिया और टाइफाइड की चपेट में आ गए हैं प्रदर्शन करने में अन्नू गहतोड़ी, हिमेश महेश तलनिया, मन्नू ओली,पंकज ओली ,राजेश, बबीता, हेमा ,मुन्नी खर्कवाल ,बसंती ओली ,जानकी देवी, हेमा देवी, पुष्पा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

उद्यमिता विकास को लेकर चले रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। लोहाघाट पीजी कालेज के चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग ।

Next post

उद्यमिता विकास को लेकर चले रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन। लोहाघाट पीजी कालेज के चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग । https://meyropahad.com/education/completion-of-the-employment-training-program-for-entrepreneurship-development-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8/