×

वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाण्डेय अपनी पार्टी के प्रति समर्पणता से फिर बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य ।

वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाण्डेय अपनी पार्टी के प्रति समर्पणता से फिर बने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पाण्डेय की पार्टी के प्रति समर्पणता के चलते उन्हें फिर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है । 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करते हुए 178 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें 32 विशेष आमंत्रित सदस्य, 121 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 25 स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची सबसे बड़ी है। इसमें 121 नेताओं को जगह दी गई है। जिसमे चम्पावत जिले से सतीश पाण्डेय व मणिप्रभा तिवारी का नाम शामिल है सतीश पाण्डेय लगातार पार्टी गतिविधियों में समर्पित होने के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिली सूची में उत्तराखंड के सभी जिलों से जुड़े नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके जरिए भाजपा ने संगठन के विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को प्रदेश स्तर पर जोड़ने का प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

जिला पत्रकार संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

Next post

माँ वाराही शक्तिपीठ देवीधुरा में 23 अगस्त से आयोजित होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक रक्षाबंधन बगवाल मेला–2026, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।