शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाध्यापक गंगा दत्त गहतोड़ी का निधन । पैतृक श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार । क्षेत्र में शोक की लहर ।
📄
InShot_20260910_203417418.jpg
PDF Document Attachment (0.35 MB)
PDF Document Attachment (0.35 MB)
पाटी क्षेत्र के शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाध्यापक गंगादत्त गहतोड़ी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया । अचानक दो दिन पूर्व स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली । आज उनके पैतृक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया । जहां उनके पुत्र भगवती प्रसाद गहतोड़ी ने उन्हें मुखाग्नि दी । स्वगीय गहतोड़ी ने 35 साल से अधिक समय तक शिक्षा विभाग में सेवा दी । शिक्षा के साथ ही वे लगातार समाज सेवा से जुड़े रहे । तथा धार्मिक क्षेत्र में वे बाल्यकाल से बिसारी के गुसाईं मन्दिर में मुख्य पुजारी रूप में अपनी सेवाएं दी । उनके निधन पर लक्ष्मी दत्त माधवानंद मोतीराम भाई भगवती प्रसाद गहतोड़ी पुत्र अनिल गहतोड़ी भतीजा एवं धर्मानंद गिरीश चंद्र पीतांबर राज किशोर प्रकाश चंद्र सतीश चंद्र हरिनंदन मोहन चंद्र गहतोड़ी आदि ग्राम वासियों विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।



