×

बनबसा नगर पंचायत में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के तहत कीटनाशक व फॉगिंग का वार्डो में रोस्टर के आधार पर किया जा रहा छिड़काव ।

बनबसा नगर पंचायत में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के तहत कीटनाशक व फॉगिंग का वार्डो में रोस्टर के आधार पर किया जा रहा छिड़काव ।

 नगर पंचायत बनबसा में डेंगू व मलेरिया जैसे संक्रमित रोग  की  रोकथाम के लिए  रोस्टर वार कीटनाशक दवाईयों से स्प्रे, चूना, ब्लीचिंग एवं मेलाथियान पावडर से छिड़काव तथा फॉगिंग की जा रही है।  नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी  ने बताया  कि संक्रामक रोग (डेंगू एवं मलेरिया) की रोकथाम हेतु वार्ड वार रोस्टर जारी किया गया है, उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।  वही नगर पंचायत अध्यक्ष  रेखा देवी  ने कहा कि उनके द्वारा स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही है तथा नगर पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव तथा फॉगिंग की जायेगी जिससे की नगर में किसी भी प्रकार के संक्रमित रोग (डेंगू एवं मलेरिया) इत्यादि न हो पायें तथा श्रीमती रेखा देवी द्वारा आम जनमानस से नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ रखे जाने की अपील की है।
Advertisement