×

जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर ।

जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता उदय राज जोशी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर ।

*मेरो पहाड़*

 चंपावत जिला पंचायत की शक्तिपुरबुंगा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के पिता और चंपावत दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी के ससुर उदय राज जोशी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्वगीय जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज पूर्वाह्न स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र रमेश जोशी और कृष्णानंद जोशी ने दी।
उदय राज जोशी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement