×

चम्पावत बार एसोसिएशन के भाष्कर मुरारी बने अध्यक्ष।

चम्पावत बार एसोसिएशन के भाष्कर मुरारी बने अध्यक्ष।

*मेरो पहाड़*

 चंपावत बार संघ का चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में भास्कर मुरारी को चंपावत बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि गुणानंद थ्वाल सचिव पद पर विजयी हुए हैं। इसके अलावा अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। भारी बारिश के बीच हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भास्कर मुरारी ने निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट को 33 वोटों के बड़े अंतर से हराया। तीसरे प्रत्याशी पी0एस0 पाटनी को सिर्फ 1 वोट पर संतोष करना पड़ा। एक वोट नोटा को भी मिला। वही सचिव पद पर गुणानंद थ्वाल ने दीपक जोशी को 23 वोट से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी ने पवन ज्योति को 9 वोटों से हराया।जबकि उप सचिव पद पर मनीषा उप्रेती और कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

बार एसोसिएशन के कुल 61 सदस्यों में से 57 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।चुनाव अधिकारी रमेश उप्रेती, सह चुनाव अधिकारी कुंदन राणा और रोहित जोशी ने चुनाव नतीजों की औपचारिक घोषणा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

ई-ऑफिस से बढ़ेगी पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में आएगी तेजी, चम्पावत जिला सभागार में 180 अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

Next post

मुख्यमंत्री की बड़ी पहल, शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और वीर माताओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा।