×

चम्पावत जिले में 75 माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण*

चम्पावत जिले में 75 माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण*

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत – लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किए जाने के दृष्टिगत चम्पावत जिले के लिए नियुक्त 75 माइक्रो ऑब्जर्वर को जिला निर्वाचन अधिकारी चंपावत नवनीत पांडे द्वारा निर्वाचन संबंधित प्रथम विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान केंद्र में मतदान से पूर्व मतदान के दिन तथा मतदान समाप्ति के बाद होने वाली संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दिन सभी माइक्रो आब्जर्वर समय से पूर्व ही मतदान केंद्र में पंहुचेंगे और अपनी जिम्मेदारियां का बिना किसी लापरवाही से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। वह सीधे प्रेक्षक को अपनी निर्वाचन संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी कार्मिक भारत निर्वाचन आयोग के अधीन होते हैं। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य किया जाता है। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो ऑब्जर्वर एक दिन पूर्व ही मतदान केन्द्र में पंहुच जाएं। मतदान की हर एक प्रक्रिया को सूक्ष्मता से ऑब्जर्व करेंगे।
मतदान के दिन मॉक पोल आवश्यकीय है। उन्होंने कहा की सायं 5 बजे बूथ परिसर में जो भी मतदाता प्रवेश कर जाते हैं उन्हें पर्ची पीठासीन अधिकारी देता है उसे भी ध्यान में रखना है। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की सभी को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है। कोई भी मतदान कार्मिक निजी घर पर रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। सरकारी भवन व चिह्नित स्थल/ बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगे । इस दौरान मास्टर ट्रेनर जीवन कलौनी तथा एमपी जोशी द्वारा इन्हें विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

अद्वैत मायावती आश्रम के 125 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे महामहिम राज्यपाल

Next post

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू । चंपावत जिले के दो मूल्यांकन केन्द्रों में 60 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन ।