मेरो पहाड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किसानों की आय बढ़ाने एवं उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहित करने के संकल्प के अनुरूप चम्पावत जिके ने में 03 नवम्बर 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिला सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ‘कीवी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि ‘उच्च मूल्य फल, समृद्ध किसान’ विषय पर आयोजित महोत्सव में कीवी उत्पादन के विस्तार, आधुनिक तकनीकों, मूल्य संवर्धन एवं विपणन की संभावनाओं पर विशेष जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा एवं नैनीताल कुल पाँच जनपदों के किसान प्रतिभाग करेंगे तथा अपने अनुभव साझा करेंगे।महोत्सव का मुख्य आकर्षण बागेश्वर के प्रसिद्ध कीवी उत्पादक एवं ‘कीवी मैन’ के नाम से विख्यात भगवान सिंह कोरंगा का विशेष तकनीकी सत्र होगा। इसमें वे कीवी की खेती की प्रारंभिक जानकारी से लेकर पौध प्रबंधन, उत्पादन तकनीक, रोग नियंत्रण एवं विपणन तक विभिन्न पहलुओं पर किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही कृषकों को अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं पर सीधे विशेषज्ञ से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव में **उत्कृष्ट कीवी उत्पादों की प्रतियोगिता** भी आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रेष्ठ उत्पादों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कीवी एवं अन्य स्थानीय फल उत्पादों की प्रदर्शनी तथा सीधे विक्रय की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे किसानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने जनपद के समस्त कृषकों, विशेषकर कीवी उत्पादन से जुड़े एवं इसकी खेती प्रारंभ करने के इच्छुक किसानों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर तकनीकी मार्गदर्शन, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं विपणन के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
