मेरो पहाड़

 

तहसील पूर्णागिरी टनकपुर अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जनसंख्या की गणना के 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होने जा रहेजनगणना कार्य का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद टनकपुर के 49 एवं तहसील पूर्णागिरी टनकपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के 44 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया। राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर से व्याख्याता वसीम अहमद एवं ITI टनकपुर से अनुदेशक प्रकाश जोशी सहित श्री उमेश गडकोटी, दिनेश नाथ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

चार्ज अधिकारी/तहसीलदार सुश्री पिंकी आर्या द्वारा बताया गया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल प्रारूप में होने जा रही है। जिसमें दिनांक 16 नवंबर से स्व गणना का विकल्प होगा। 1 दिसंबर से प्रगणक घर घर आकर जनसंख्या की गणना का कार्य करेंगे।

दूसरे एवं तीसरे बैच का प्रशिक्षण दिनांक 19, 20 एवं 21 नवंबर को होना प्रस्तावित है।

You missed