×

आईटीबीपी के शहीद नन्दन सिंह चम्याल के गाँव में बेटे के जन्मदिन में अचानक सपत्नी पहुँच गये कमांडेंट डीपीएस रावत ।

आईटीबीपी के शहीद नन्दन सिंह चम्याल के गाँव में बेटे के जन्मदिन में अचानक सपत्नी पहुँच गये कमांडेंट डीपीएस रावत ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

देवीधुरा(चम्पावत) – वर्ष 2022 में अमरनाथ यात्रा के दौरान शहीद हुए आईटीबीपी के एओआर नन्दन सिंह चम्याल के गाँव मे खुशियां उस वक्त बढ़ गयी जब उनके बेटे प्रवीण अपना 14 वां जन्मदिन मना रहे थे कि अचानक आईटीबीपी की36वी वाहनी के कमांडेंट डीपीएस रावत अपनी धर्मपत्नी मनोरमा रावत के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए। अचानक बेटे के जन्मदिन में कमांडेंट दम्पति के घर पहुँचने पर शहीद की वीरांगना निर्मला चम्याल का मनोबल एवं उत्साह यह देखकर बढ़ गया कि जब “हावा” के पैटर्न मनोरमा रावत ने न केवल उनकी निराशा को दूर किया बल्कि कमांडेंट दंपत्ति ने कहा भले ही नंदन हमारे बीच नहीं है, किंतु भावात्मक रूप से पूरा आइटीबीपी परिवार, आपके परिवार के साथ हर सुख -दुख में परछाई की तरह साथ देता रहेगा। कमांडेंट दंपत्ति ने नंदन की शहादत के बाद लगातार शहीद के परिवार के दुख सुख में भागीदार बनकर भावात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। जिसे देखकर गांव के लोगों में यह भावना जागृत हुई है कि जीवन में मौत तो शाश्वत सत्य है, लेकिन देश के लिए मर मिटने का आनंद ही अलग है। इस खुशनुमा माहौल में प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी, शहीद की मां कलावती चम्याल, अनुज त्रिभुवन चम्याल, बेटी प्रियंका, सीमा के अलावा क्षेत्र के प्रमुख नागरिक गिरीश सिंगवाल, मोहन सिंह चम्याल, देव सिंह बिष्ट आदि लोग भी गवाह बने। कमांडेंट दंपति ने प्रवीण को उपहार देकर उनके दीर्घायु की कामना की।


खबरे शेयर करे :
Previous post

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू । चंपावत जिले के दो मूल्यांकन केन्द्रों में 60 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन ।

Next post

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है हाथियों का आतंक । खड़ी फसल के साथ ही ग्रामीणों के आशियाने भी हुए असुरक्षित ।