×

चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने नगर निगम चुनाव की तैयारियो को लेकर की बैठक।

चंपावत डीएम नवनीत पांडे ने नगर निगम चुनाव की तैयारियो को लेकर की बैठक।

*मेरो पहाड़*
चंपावत = निकट भविष्य में संपन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव की पूर्व तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानी) नवनीत पांडे द्वारा मुख्य विकास अधिकारी एवं पंचस्थानी चुनाव कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय चुनाव के संबंध में पूर्व से होने वाली विभिन्न तैयारी के बारे में जानकारी ली*।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी चारों नगर निकाय क्षेत्रो चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर व बनबसा में मा0 अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया हेतु अभी से रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निग अधिकारियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मतदान कार्मिकों की तैनाती हेतु उनके चिन्हीकरण एवं डाटा फीडिंग का कार्य कर लिया जाए। इस हेतु विभागों से कार्मिकों की सूची लेते हुए एनआईसी में यह कार्य प्रारंभ किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत ही कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान में प्रयुक्त होने वाली मतपेटियों की ग्रीसींग आदि का कार्य करते हुए उन्हें तैयार रखें।बैठक में अवगत कराया कि जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र के 34 वार्डों में कुल 40 बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में दो मतपेटियां जाएगी। मतगणना तथा स्ट्रांग रूम संबंधित नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत ही होगी। बैठक में अवगत कराया कि नगर निकाय चुनाव हेतु जिले के चारों नगर निकाय क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है, सूची संबंधित तहसील कार्यालय तथा नगर पालिका कार्यालय में रखी गई है 20 मई तक कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन हेतु टेंट, बैरिकेडिंग, खान-पान व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं के टेंडर की प्रक्रिया भी आयोग से निर्देश प्राप्त होते ही कर लिए जाएंगे।बैठक में इसके अतिरिक्त नागर निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन सामग्री, प्रभारी अधिकारियों के तैनाती आदि के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीआइओ एन आई सी मोहित शाह, पंचस्थानी चुनावालय के सचिन वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

मध्य प्रदेश सड़क हादसे में शहीद हुए चंपावत जिले के सेना में हवलदार के डी जोशी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई ।

Next post

कोली ढेक झील में सिचाई विभाग ने एकबार फिर 58 नौकाओ को नौकायन के संचालन की दी अनुमति नवीनकरण के बाद नौकायन संचालको को विभाग की गाइडलाइन के पालन के दिये निर्देश ।