×

लोहाघाट में सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पानी के लिए हाहाकार मचा।

लोहाघाट में सोलर हैंडपंपो ने दिया जवाब पानी के लिए हाहाकार मचा।

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/लोहाघाट – लोहाघाट में मौसम खराब होने के साथ ही नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है मौसम की मार के चलते नगर पालिका के द्वारा जगह-जगह नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंपों ने कार्य करना बंद कर दिया है मौसम खराब होने से सोलर हैंडपंपो की मोटर नहीं चल पा रही है और लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है लोग हैंड पंपों से बिना पानी लिए वापस लौट रहे हैं शुक्रवार को पालिका के पूर्व सभासद दीपक शाह ने कहा पालिका के द्वारा नगर में लगाए गए सोलर हैंडपंप पेयजल के लिए लोगों का सबसे बड़ा सहारा बन रहे थे क्योंकि जल संस्थान नगर को पेयजल आपूर्ति करने में असफल साबित हो रहा है शाह ने कहा अब धूप न आने से सोलर पंप काम नहीं कर पा रहे हैं लोग अब पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं साह ने नगर पालिका से सोलर पंपिंग को बिजली के कनेक्शन से जोड़ने की मांग की है ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी लोगों को हैंडपंप से आसानी से पानी उपलब्ध हो सके साथ ही उन्होंने नगर पालिका से नगर में लगे सभी सोलर हैंड पंपो की सर्विसिंग कराने की भी मांग की है फिलहाल सोलर हैंड पंपो के कार्य न करने से लोहाघाट नगर गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

किमतोली रौसाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना।

Next post

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को पकड़ लिया गया है।