×

ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की हुई मौत खबर खटीमा से है।

ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की हुई मौत खबर खटीमा से है।

 

*मेरो पहाड़*
खटीमा। चकरपुर क्षेत्र के ग्राम पचौरिया के पास टहल रहे पूर्व सैनिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पचौरिया निवासी रामदत्त फुलेरा (83) सोमवार को शाम के समय टहलने के लिए घर से निकले थे। पचौरिया के पास टहलने के दौरान पटरी क्रॉस करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों ने बताया कि रामदत्त फुलेरा पांच भाईयों में सबसे बड़े थे। उनका एक पुत्र व एक पुत्री हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क दुर्घटना एक की मौत एक घायल ।

Next post

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों ने चंपावत व टनकपुर में धूमधाम से मनाया पत्रकारिता दिवस,उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार हुए सम्मानित।