×

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया कोली ढेक झील का निरीक्षण कहा झील में होगा अविस्थापना सुविधाओ का विस्तार ।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया कोली ढेक झील का निरीक्षण कहा झील में होगा अविस्थापना सुविधाओ का विस्तार ।

 

*मेरो पहाड़ *

लोहाघाट – प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अपने एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत जिले के लोहाघाट पहुँचे ।इस दौरान उन्होंने एबतमाउंट व कोली ढेक झील का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इससे पूर्व पत्नी अमृता रावत के साथ लोहाघाटपहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के द्वारा महाराज का भव्य स्वागत किया गया सतपाल महाराज ने लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबट माउंट व कोली ढेक झील का निरीक्षण किया कोली ढेक झील में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं न होने पर सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों में पर गहरी नाराजगी जताई तथा जल्द से जल्द झील में पर्यटकों के लिए शौचालय ,सेड , रेस्टोरेंट व अन्य सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए सतपाल महाराज ने कहा उनका उद्देश्य उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में देश मे नंबर वन बनाना है महाराज ने कहा उन्होंने खुद आदि कैलाश ,ओम पर्वत लिपुलेख तक होकर आए हैं महाराज ने कहा लोहाघाट को भी पर्यटन का हब बनाया जा रहा है । जिसके लिए एबटमाउंट व कोली झील का सौंदर्यकरण किया जाएगा पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , एसडीएम रिंकु बिष्ट, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय चौहान, एम सी पलडिया, राजू गड़कोटी ,राजू भैया चंद्रशेखर बगोली, अनिल जोशी, प्रकाश ढेक, गिरीश ढेक, मनीष देव दीपक फर्त्याल हर्षित फर्त्याल विनोद ढेक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान स्थानीय लोगो वनौका संचालकों के द्वारा सतपाल महाराज को झील में सुविधाओं का विस्तार अन्य किर्याकलापो के विस्तार के लिए मांग पत्र सौपे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

माँ बाराही धाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेला इस वर्ष में 16अगस्त से होगा प्रारम्भ ।चार खाम सात थोकों एवं व्यापारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में हुई तिथियों की गई घोषणा ।

Next post

मुख्यमंत्री के आदर्श जनपद की परिकल्पना के तहत अब गाँव मे लगेंगे ओपन जिम । सीएसआर फंड से पहले चरण में 17 ओपन जिमो का शीघ्र होना है निर्माण ।