×

मुख्यमंत्री के आदर्श जनपद की परिकल्पना के तहत अब गाँव मे लगेंगे ओपन जिम । सीएसआर फंड से पहले चरण में 17 ओपन जिमो का शीघ्र होना है निर्माण ।

मुख्यमंत्री के आदर्श जनपद की परिकल्पना के तहत अब गाँव मे लगेंगे ओपन जिम । सीएसआर फंड से पहले चरण में 17 ओपन जिमो का शीघ्र होना है निर्माण ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के तहत अब गाँव मे लगेंगे ओपन जिम जिसके लिए पहले चरण में 17 गाँवो का चयन कर उसे टीएचडीसी के सीएसआर फंड के माद्यम से लगाया जाएगा । मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रथम चरण में चम्पावत विधानसभा में 17 ओपन जिम लगाए जा रहे हैं जिसमे नरसिंह डांडा, सिलिंगटाक, दुधौरी, सिप्टी, तामली, चामी, चैकुनीबोरा, दियूरी, सल्ली, मौनपोखरी, खर्ककार्की, मुड़ियानी, दुबचौड़ा, चौडाराजपुरा, सैलानीगोठ, थ्वालखेड़ा, फागपुर, गैंडाखाली में जिम स्थापित किए जा रहे हैं, जो बहुत जल्द इस्तेमाल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिसके लिए तैयारी अंतिम दौर में है। बहुत जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। जिम स्थापित होने पर युवाओं और खेल प्रेमियों को व्यायाम हेतु अन्यत्र नही जाना पड़ेगा एवं युवा पीढ़ी में व्यायाम करने के प्रति रूझान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इस ओपन एयर जिम में एयर वॉकर डबल,चेस्ट प्रेस,लेग प्रेस,सोल्डर व्हील,सर्फ बोर्ड,ट्रिपल ट्विस्टर आदि उपकरण स्थापित किए जायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया कोली ढेक झील का निरीक्षण कहा झील में होगा अविस्थापना सुविधाओ का विस्तार ।

Next post

दो व्यक्तियों को निवाला बना चुका आदमखोर बाघ को किया ट्रेंकुलाइजर वन विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता।