Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

*मेरो पहाड़*
खटीमा – खटीमा तहसील के ग्राम सभा नगला तराई में बीते कुछ दिनों से बाघ का आतंक बना हुआ है । आये दिन बाघ चरने गये मवेशियों पर घात लगाकर हमला करता रहता है । कुछ जानवरो की मौत हो जाती है तो कुछ घायल हो जाते है ।कल गांव से कुछ दूरी पर चरने गए हुए पालतू गोवंशों पर घात लगाए बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ ने चार जानवरों पर हमला किया था, जिसमें से दो गायों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पशुपालक इंदर सिंह की सूचना पर पशु चिकित्सा से संबंधित कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर घायल जानवरों का उपचार किया गया ।