टनकपुर चंपावत एनएच में गुलदार ने हमला कर दो बाइक सवारों को किया घायल।



*मेरो पहाड़*
टनकपुर चंपावत एनएच मे आदमखोर गुलदार फिर से सक्रिय हो गया है घटना मंगलवार 9 जुलाई देर रात की है चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहै बाइक सवारों पर अचानक गुलदार ने टिफ़िन टॉप के पास हमला कर दिया गुलदार के हमले से दोनों बाइक सवार सड़क में गिर गए उसके बाद भी गुलदार का हमला जारी रहा जिसमें दोनों बाइक सवार खटीमा निवासी बलबीर सिंह व दिगंबर सिंह घायल होंगे गनीमत रही पीछे से आ रहे वाहनों की आवाज सुनकर गुलदार वहां से भाग निकला तथा लोगों के द्वारा दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया बाइक सवारों ने बताया गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया इतना ही नहीं गुलदार उनका सर समझकर हेलमेट को भी अपने मुंह में दबा कर ले गया एक बार फिर हेलमेट ने बाइक सवार की जान बचाई है वही वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग घटनास्थल पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने जा रहा है मालूम हो इस गुलदार की दहशत पूरे क्षेत्र में फैली हुई है गुलदार के द्वारा अभी तक कई बाइक सवार लोगों को घायल किया जा चुका है लेकिन वन विभाग की काफी कोशिशें के बावजूद भी गुलदार अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया है वन विभाग द्वारा बाइक सवारों से देर रात एनएच यात्रा न करने की अपील की है












