उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी रक्षाबंधन पर्व के जनपद चंपावत के धूरा व बनबसा मंडल में प्रस्तावित कार्यक्रम।





*मेरो पहाड़*
दिनांक 06 अगस्त 2024 को भाजपा कार्यालय चंपावत में जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल मेहरा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी गण, मातृशक्ति व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि दिनांक 18 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री का जनपद चंपावत में रक्षाबंधन मिलन एवं भोज कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा विगत वर्ष की भांति रक्षाबंधन कार्यक्रम जनपद चंपावत की बहनों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। धूरा मंडल के अमोडी और मंडल बनबसा में इस बार रक्षाबंधन के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अमजद हुसैन, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा सुनीता मुरारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भावना सेठी, भावना खर्कवाल, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल,जेष्ठ प्रमुख मोनिका बोरा,जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष धूरा अमोडी नवीन भट्ट, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी जनपद वासियों से निवेदन है कि मुख्यमंत्री के रक्षाबंधन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।






