×

एक और जवान ने दी शहादत मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सुई गाँव का जवान शहीद ।

एक और जवान ने दी शहादत मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सुई गाँव का जवान शहीद ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के सूई चौबे गांव के असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए शहीद का अंतिम संस्कार कहां होगा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है जवान गुणानंद चौबे के शहीद होने की सूचना पर क्षेत्र के समस्त लोगों के द्वारा दुख व्यक्त किया गया है लोग शहीद के परिजनों को ढाढस बधाने उनके पैतृक आवास पहुंच रहे हैं शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया सेना द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपा जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोहाघाट सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय एव प्रशासनिक स्वीकृति को कांग्रेस ने बताया विधायक की उपलब्धि ।

Next post

आपदा की धन राशि जरूरतमंदो तक न मिल पाने से आक्रोशित भीड़ ने किया उपजिलाअधिकारी खटीमा का घेराव।