×

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर चंपावत पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर चंपावत पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़ *

 

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चम्पावत जिले के पुलिस लाइन में श्री कृष्णजन्मोत्सव की रही धूम । देररात तक कलाकारो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बांधे रखा । इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अतिथि भी झूमने को मजबूर हो गये । पुलिस लाइन में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय , एसएसबी कमांडेंट अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में बृजमण्डल की होली रही मुख्य आकर्षण का केंद्र साथ ही अग्निशनम केंद्र टनकपुर, थाना टनकपुर तथा कोतवाली पंचेश्वर की झांकियो द्वाराबेहतरीन प्रदर्शन किया गया ।इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में अथितियों का स्वागत किया गया व पुलिस परिवार के नन्हे मुन्ने बच्चों, जनपद के स्कूली बच्चों (माउंट कार्मल स्कूल चंपावत, जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत),जययुम सेन थारू उत्थान सेवा समिति बनबसा, रुमझुमा डांस एकेडमी लोहाघाट, डांस एकेडमी चम्पावत, मां नैना ग्रुप खटीमा(पुष्कर मेहरा टीम) तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के अवसर पर पुलिस लाइन प्रांगण में स्थित मंदिर में पूजा अर्चनाकी गई तथा सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर रेखा देवी ब्लॉक प्रमुख, चंपावत, विनीता फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख, बाराकोट, कनिष्ठ प्रमुख मोनिका बोरा, तनुजा वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी चंपावत, प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि, चंपावत, निर्मल मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत, पूरन सिंह कठैत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, गोविन्द सामंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चम्पावत सहित जनपद के सभी अधिकारी/ कर्मचारी मनगणमानी व्यक्ति मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :