मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले में जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही जिला चिकित्सालय में लगी सीटी स्कैन मशीन का किया शुभारम्भ । कहा जल्द शुरू होगी क्रिटिकल यूनिट की स्थापना।




मेरो पहाड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जनसंवाद के साथ ही जिला चिकित्सालय में लगे सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यो के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया जा रहा है जिसके तहत जिला अस्पताल में आज सीटी स्कैन मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया इसके साथ ही शीघ्र ही क्रीटीकल केयर यूनिट की भी स्थापना की जा रही है जिससे चम्पावत सहित सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान लोकनिर्माण विभाग के द्वितीय तल भवन का भी लोकार्पण किया
इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा गोल्ज्यू मन्दिर में पूजा अर्चना करने साथ ही गौरलचौड़ स्थित वन पंचायत हाल मे भाजपा के टिफिन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया व संवाद किया व समस्याए सुनी मुख्यमंत्री द्वारा कैम्प कार्यालय में वरिष्ठ जनो से संवाद किया गया ।इस दौरान लोगो द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के मांग पत्र सौपे।







