×

आगामी कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन की बैठक।

आगामी कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन की बैठक।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट – हेमंत कुमार

आगामी कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले मेले को लेकर प्रशासन की बैठक।

आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले खटीमा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र झनकईया मेले को लेकर आज उप जिलाधिकारी खटीमा द्वारा थाना झनकईया में पुलिस प्रशासन और मेला प्रशासन और स्थानीय लोगों की एक आम बैठक की गई जिसमें आने वाले मेले में सुविधाओं को लेकर जैसे बिजली ,पानी सुविधा , मेले में कचरा इकट्ठा करने की सुविधा होगी तथा जो बाहर से आ रहे व्यापारियों का सत्यापन आवश्यक होगा, जो झूले लगेंगे उनको सेफ्टी सर्टिफिकेट लाना होगा जिससे कि कोई घटनाएं ना हो उसके अलावा मेले के दौरान गाड़ियों के रूट के बारे में चर्चाएं की गई सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा मेले के दौरान जगह-जगह 06 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रावधान भी रखा गया, और गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु के लिए घाट में सुविधाओं पर भी चर्चा की गई,
दर असल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष झनकईया मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से लोग मेले में आते हैं जिनके सुरक्षा व्यवस्था, सुविधा और सफाई व्यवस्था के लिए आज एसडीएम खटीमा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और मेला कमेटी के द्वारा एक संयुक्त बैठक की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ के बाल वैज्ञानिक हर्षित विश्वकर्मा का अपशिष्ठ प्रबंधन विषय पर बनाए गए प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया चयनित ।

Next post

टनकपुर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने नगर में अनियंत्रित गति से बाइकरों स्टन्टमैनो के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन ।