×

ब्लॉक परिसर में फहराया गया 111 फीट का तिरंगा झंडा।

ब्लॉक परिसर में फहराया गया 111 फीट का तिरंगा झंडा।

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार

 

खटीमा विकासखंड कार्यालय परिसर में देश को आजादी दिलाने वाले साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर 111 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को फहराया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहकर साक्षी बने। ब्लॉक परिसर में शहीद भगत सिंह, शहीद उधम सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, महाराणा प्रताप, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्तियों का अनावरण कर पुष्प माला से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी ने कहा कि महान क्रांतिकारियों की मूर्ति मूर्तियों की स्थापना एवं 111 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को स्थापित कर आने वाली युवा पीढ़ी को देश को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारी की वीर गाथाओं से अवगत कराना है। इस कार्य हेतु कल 18 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी का 5 वर्ष का कार्यकाल सराहनी रहा है। उन्होंने खटीमा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की योजनाएं लागू करवाई हैं। बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर खटीमा के विकास में योगदान दिया है। वहीं बीते 3 वर्षों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार विकास कार्यों के लिए धन आवंटित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र का विकास कार्य इसी प्रकार अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों एवं ब्लॉक के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साधू सिंह नामधारी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, बिमला मुडेला, मनोज वाधवा, सतीश गोयल, दान सिंह राणा, हरभजन सिंह खिंडा, सरदार अमरजीत सिंह, डॉ बाबूराम अरोड़ा, संतोष अग्रवाल, राहुल सक्सेना, नीरज रस्तोगी, पप्पू सक्सेना, कमलजीत सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement