×

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ चम्पावत (आँचल डेयरी) द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ चम्पावत (आँचल डेयरी) द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

मेरो पहाड़

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ चम्पावत (आँचल डेयरी) द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध संघ चम्पावत (आँचल डेयरी) द्वारा विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के एबीसी अल्मामेटर स्कूल में दुग्ध संघ की अध्यक्षा पार्वती जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओ का आयोजन कर उन्हें पुरुस्कार वितरित किये गये । जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में जिया पांडेय अपैक्स अकादमी, इशिका जोशी एमबीएस विद्या मंदिर, सीमा महर एमबीएस विद्या मंदिर। सब जूनियर वर्ग चित्रकला कनक तड़ागी उदयन, सोनाक्षी पारस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साक्षी पांडेय एमबीएस विद्या मंदिर जूनियर वर्ग चित्रकला भाविका खाती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निकिता जोशी उदयन इंटरनेशनल, सुहानी एबीसी आल्मा मेटर सीनियर वर्ग चित्रकला गुंजन ढेक उदयन इंटरनेशनल, तनीषा थापा मॉडर्न इंटर कॉलेज, ग्रेशि बोहरा एबीसी आल्मा मेटर सुलेख प्रतियोगिता : दिया गोस्वामी एबीसी आल्मा मेटर, काजल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्रियंका बोहरा विवेकानंद विद्यामंदिर चंपावत ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के अवसर पर आँचल डेयरी प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी, मार्केटिंग इंचार्ज सुरेंद्र सिंह तड़ागी, सहित डेयरी के अधिकारी कर्मचारी व विभिन्न विद्यालय से आए गुरुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज जोशी द्वारा किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement