चंपावत: टीचर ऑफ़ द 2024 अवार्ड’ से सम्मानित डॉ. रवि सनवाल का महाविद्यालय में हुआ स्वागत l




*मेरो पहाड़*
लोहाघाट (चंपावत):स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में ‘टीचर ऑफ़ द 2024 अवार्ड’ से सम्मानित डॉ. रवि सनवाल का महाविद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया l डॉ. संगीता गुप्ता प्राचार्य ने कहा की यह महाविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है कि वाणिज्य विभाग में सेवारत प्राध्यापक डॉ. रवि सनवाल को महाविद्यालय में विशेष योगदान देने हेतु जिसमें परीक्षा, केंद्रीय मूल्यांकन, विद्यार्थियों में बेहतर संवाद, क्रीड़ा, पठान-पाठन, विभिन्न समितियों में योगदान एवं शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया l महाविद्यालय परिवार ने डॉ. रवि सनवाल की ‘टीचर ऑफ द 2024 अवार्ड’ की उपलब्धि के लिए उन्हें हार्द्रिक बधाई दिया जिसमें डॉ. लता कैड़ा, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. बीपी ओली, डॉ. केसी जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. नीरज कांडपाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दिनेश राम, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. नम्रता, डॉ. शांति, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. सरोज यादव, डॉ. मयूर बगड़वाल, डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. उपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. ट्विंकल, डॉ. सरस्वती भट्ट, चन्द्रा जोशी, मीना मेहता, भावना, बृजमोहन व समस्त ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे ।






