Advertisement
Advertisement
Advertisement

खटीमा उधम सिंह नगर
महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर आश्रम ब्रह्मा कॉलोनी ग्राम नौगवाठग्गू में 7 निधन कन्याओं का सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 7 निर्धन कन्याओं का विवाह नवनिर्मित श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर आश्रम प्रांगण में पूरी धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की आयोजक मंदिर समिति एवं सामूहिक योगदान से सभी कन्याओं के विवाह की पूरी व्यवस्था की गई जिसके तहत सभी नव दंपतियों को गोदरेज की अलमारी, डबल बेड, मिक्सर, नए बर्तन, गैस कनेक्शन इत्यादि गृहस्थी से संबंधित उपहार दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित किए गए भजन गायको ने अपने भजनों से उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुक्त कर दिया। वहीं इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए अतिथियों के लिए आयोजक समिति की ओर शादी की दावत एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था व्यापक रूप से की गई। आयोजन समिति के सदस्य सुमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के द्वारा इस वर्ष 7 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया है समिति का प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में इस संख्या को बढ़ाया जाता रहे और हर वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहे।

You missed