मेरो पहाड़

अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जगह जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी के तहत अग्नि शमन केंद्र टनकपुर द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज बनबसा में अग्नि सुरक्षा को लेकर छात्र छात्राओ को जागरूक किया गया । अग्नि समन केन्द्र टनकपुर के टीम लीडर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अग्नि शमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून क्व निर्देशन में इन दिनों जगह जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत जिले के बनबसा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को अग्नि सुरक्षा विषय पर जानकारी दी गयी । इस अवसर पर फायर मैन सन्तोष जोशी ,आदर्श श्रीवास्तव, मनोज पांडेय सहित विधालय के शिक्षक व छात्र छात्राये मौजूद रहे ।